अमेजॉन के जंगल में पाई गई रहस्यमई चीजें, इसे देख विज्ञानिक भी है हैरान।

 

ऐमेज़ॉन के वर्षा वन उत्तर पश्चिमी ब्राजील से कोलंबिया पेरू और कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों तक फैले हुए हैं इस दुनिया में मौजूद सबसे बड़े अमेज़न के जंगलों में सबसे ज्यादा प्रजाति के जीव जंतु पाए जाते हैं यहां पेड़ पौधों की तादाद इतनी ज्यादा है कि ऐमेज़ॉन की जमीन तक सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती और इसे धरती कि लंग्स भी कहां जाता है क्योंकि यही से पूरी धरती पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन आती है। अमेजॉन का जंगल ही इस दुनिया का सबसे रहस्यमई जंगल भी है। तो आज के इस पोस्ट में हम आपको अमेजॉन के जंगल से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बताने वाले है जिसके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जायेंगे।

1.GIANT SNAKE

ऐसे तो दुनिया भर में बड़े-बड़े सांपों को देखने का दावा किया जाता है लेकिन ऐमेज़ॉन में विशालकाय सांप मौजूद है। जिन्हे समय-समय पर लोगों ने देखा है ऐमेज़ॉन के जंगलों में रहने वाले आदिवासी लोगों की माने तो वहां विशालकाय सांपों की मौजूदगी आम बात है चलिए अब विज्ञान की बात करते हैं विज्ञान के अनुसार एनाकोंडा सांप 30 फीट तक के हो सकते हैं और विलुप्त हो चुके Titanoboa सांप का जीवश्म 42 फीट का पाया गया था। पैसी फॉसेट नाम के दक्षिण अमेरिका की खोजकर्ता ने अमेजॉन के जंगल में जीवन भर शोध किया है उन्होंने साल 1906 में  एक अभियान के दौरान 62 फुट लंबे एनाकोंडा को देखने और गोली मारने का दावा किया है इसके बाद खोज के दौरान उन्होंने एक 70 फुट लंबे एनाकोंडा को भी देखने का दावा किया था उनका पूरा जीवन उन्हीं जंगलों में शोध करते बीता था इसलिए उन्हें कई ऐसे रहस्यमई जीव दिखाई दिए जो हैरान कर देने वाले थे। जिसमे से एक 6 फुट लंबे पैर वाली मकड़ी भी शामिल है। जिसकी कहानियां वहां की कबीलों में पहले से ही प्रचलित है साल 1992 में ऐमेज़ॉन के जंगलों में एक पादरी को 75 फुट लंबा सांप दिखाई दिया था और अमेरिका में रहने वाले वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया था कि दुनिया का सबसे विशालकाय सांप Titanoboa आज भी ऐमेज़ॉन के जंगलों में जिंदा है।

2.MANEATER PLANTS

अमेजॉन के जंगलों में पेड़ पौधों की हजारों प्रजातियां मौजूद हैं जिनमें से ज्यादातर प्रजातियों के बारे में हम कुछ नहीं जानते इन जंगलों में हर साल हजारों लोग गुम हो जाते हैं जो कभी वापस लौट कर नहीं आते। कुछ लोग खोजी दलों की वजह से बचा लिए जाते हैं और वापस आकर वह ऐसी कहानियां सुनाते हैं जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं दरअसल उन लोगों का कहना है कि ऐमेज़ॉन के जंगलों में आदमखोर पेड़ मौजूद है जो इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं जंगल के अंदर ऐसे कई पेड़ है जो बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। कई मछुवारों का कहना है की उन्होंने इन पेड़ो को अपने आंखों से देखा है। और कुछ लोग तो यह भी कहते है कि ऐमेज़ॉन के जंगलों की कुछ आदिवासी जनजातियां दरअसल लोगों को पकड़कर इन पेड़ों का शिकार बनाकर उनकी बलि चढ़ाते हैं कई लोगों ने विशालकाय मकड़ियों को इंसान का शिकार करते देखने का दावा भी किया है।

3.MYSTERIOUS BALL

दोस्तों आपने इंटरनेट पर इस तरह की विशालकाय बॉल्स की तस्वीरें तो जरूर देखी होंगी। दरअसल ये गोलाकार विशालकाय आकृतियां इन्हीं जंगलों में पाई जाती है। माना जाता है कि इसे पुराने समय में लोगो ने बनाया था। लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि बिना किसी औजार के उनलोगो ने इस तरह का डिजाइन कैसे बनाया होगा।लोगों का अनुमान है कि इन्हें पूजा पाठ से संबंधित किसी अनुष्ठान के लिए बनाया गया है लेकिन आज तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि आखिर यह बॉल्स क्यों बनाई गई थी।

4.MARICOXI

दोस्तो आपने Bigfoot, Yeti का नाम जरूर सुना होगा। उसी तरह दक्षिण अमेरिका और खास तौर पर ऐमेज़ॉन के जंगलों में MARICOXI को देखे जाने की कई किस्से मौजूद हैं कहा जाता है यह आधा इंसान और आधा वानर जैसा दिखने वाला जीव है जिसकी लंबाई 12 फीट तक होती है। ये काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। इनके पास हथियार के रूप में तीर धनुष होते हैं और यह भी इंसानों की तरह एक साथ गांव बनाकर रहते हैं। जब एक ब्रिटिश खोजकर्ता फिर से दक्षिण अमेरिका के जंगलों को मैप कर रहे थे तभी उनका सामना MARICOXI से हुआ था। उस खोजकर्ता ने लिखा कि ये जीव मकसूबी ट्राइब के उत्तर की तरफ रहते हैं और जैसे ही खोजकर्ताओं की टीम उनकी बस्ती के पास पहुंची। उन्होंने हमला कर दिया था। जिसके बाद खोजकर्ताओं की टीम ने जमीन में गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसकी डर से वो लोग भाग निकले। तब से आज तक MARICOXI के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।

5.LOST CITY OF AMAZON

पैसी फॉसेट जिन्होंने 62 और 70 फुट के एनाकोंडा को देखने का दावा किया था दरअसल उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था इनका मानना था कि ऐमेज़ॉन के जंगलों में कहीं एक उन्नत प्राचीन शहर छुपा हुआ है जिसके घर चांदी और सोने से बने हुए हैं। और इसी शहर के खोज के दौरान उन्होंने कई रहस्यमई जीवो को देखा और वहां पर बसे कुछ कबीले से मिले भी थे। सालों तक जंगल में रहने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें उस शहर का पता चल गया है। दरअसल उन्हें रियो सिटी की एक लाइब्रेरी में एक दस्तावेज मिला जो सैकड़ों साल पुराना था और उसे एक पुर्तगाली खोजकर्ता ने लिखा था उस खोजकर्ता ने दस्तावेज में लिखा था कि उसने अमेजॉन के जंगल के बीचो बीच चांदी की दीवार और सोने की छत वाली सिटी देखी है उसने जैसे ही यह पढ़ा वो अपने दोस्त,बेटे और 2 ब्राजीलियन मजदूर के साथ उस सिटी की खोज पर निकल पड़े। उस सफर के 5 महीने बाद उन्होंने अपनी पत्नी को पत्र लिखा और एक लोकल व्यक्ति की मदद से भेज दिया। जिसमे उन्होंने बताया था कि वह शहर के बेहद करीब है और जल्द ही पहुंचने वाले हैं बस उसके बाद उन सभी लोगों का कहीं पता नहीं चला उन्हें ढूंढने के लिए 200 से ज्यादा लोगो को भेजे गए लेकिन वे लोग भी वापस लौट करp नहीं आए। यह आज तक एक रहस्य ही है कि आखिर वो सभी लोग कहां गायब हो गए।

 

Post a Comment

0 Comments